Advertisement

धुरंधर 2 में पीक डिटेलिंग के चक्कर में आदित्य धर ने कर दी बड़ी गलती! लोगों ने किया नोटिस, इंटरनेट पर उड़ा मजाक

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का रिलीज से पहले जलवा देखने को मिला था. अब रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है.आम दर्शकों से लेकर सेलेब्रिटीज की तारीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. ऋषभ शेट्टी, रवि तेजा रितेश देशमुख, अनुपम खेर और रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर धुरंधर 2 की जमकर तारीफ की. वहीं इंटरनेट यूजर्स ने आदित्य धर की फिल्म में पीक डिटेलिंग की खूब सराहना की. लेकिन इस बीच यूजर्स ने एक बड़ी गलती नोटिस की, जिसमें उन्होंने एक सीन में कैमरामैन की झलक देख ली. 

एक्स यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा गया, एक कैमरामैन सीन में दिख रहा है. आदित्य धर की पीक डिटेलिंग देखने लायक है. वीडियो में रणवीर सिंह को फाइट करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें शीशे में कैमरामैन की झलक देखने को मिल जाती है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 100 पीक डिटेलिंग में एक एक गलती भी हो गई तो. दूसरे यूजर ने लिखा, एक गन फायर सीन में साउंड इफेक्ट नहीं है LOL. हालांकि कुछ यूजर्स इसे एआई वीडियो मान रहे हैं. 

https://twitter.com/shetty_rishab/status/2035336139025064299

कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पहला ही सीन आपको खींच लेता है और कभी जाने नहीं देता. हर फ्रेम जंग के ड्रम की तरह बजता है. यह सिर्फ सीक्वल नहीं, एक स्टेटमेंट है.” उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की डिटेलिंग की तारीफ की और कहा कि हर आर्टिस्ट ने टॉप परफॉर्मेंस दी है. ऋषभ ने रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी को शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए सलाम किया. साथ ही विक्की कौशल के विजुअल्स, शाश्वत सचदेव के म्यूजिक और शिवकुमार वी. पनिकर के एडिट की भी सराहना की. उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि फिल्म लंबी है, लेकिन पूरी तरह पैसा वसूल है. 

धुरंधर 2 के बारे में 

आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर 2 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं 18 मार्च को प्री रिलीज शोज हो चुके हैं, जिसके कारण फिल्म ने 350 करोड़ पार का नेट कलेक्शन भारत में हासिल कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 501 करोड़ पहुंच गया है. 

Link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *